बागपत। निवाड़ा गांव की महिला का पांच वर्षीय बच्चा जिला अस्पताल से गुम हो गया। पीड़ित शिकायत करने पुलिस चौकी पहुंची तो वहां उपस्थित पुलिस कर्मियों ने उनके साथ अभद्रता की। बच्चा बरामद करने की मांग के लिए महिला ने कई घंटे चौकी में हंगामा किया, लेकिन बच्चा बरामद नहीं हुआ।
जिला अस्पताल में निवाड़ा गांव निवासी जबुलनिशा महिला पुलिस कर्मियों द्वारा उसके साथ अभद्रता करने को लेकर हंगामा खड़ा कर दिया। इससे भीड़ एकत्र हो गई। महिला ने बताया कि वह अपने पांच वर्षीय बेटे अर्स को लेकर जिला अस्पताल में डॉक्टर के पास आई । उपचार कराने के बाद परिसर में बैठी थी, इसी दौरान अचानक बेटा लापता हो गया। घंटों तक खोजने के बाद भी नहीं मिला। डॉक्टर के पास गई तो उन्होंने चौकी पर पुलिस को इसकी शिकायत करने के लिए कहा । महिला ने आरोप लगाया बेटे के गुम होने की बात महिला पुलिस कर्मियों से कहीं तो उन्होंने बच्चों को खोजने से इंकार कर दिया और उसे चांटा मारने की धमकी देने लगी। पुलिस कर्मियों के साथ महिला की नोकझोंक होती रही है। लोगों ने समझा बुझाकर मामला शांत कराया। इसके बाद महिला गांव के लिए चली गई।