फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैड़वा में संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। सिंघावली अहीर थाना क्षेत्र के कैड़वा गांव में मंगलवार की रात में संदिग्ध परिस्थितियों में 21 वर्षीय युवक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मौत के कारणों का पता नहीं चला है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
विज्ञापन

कैड़वा गांव निवासी ओंकार की 21 वर्षीय बेटा अंकित मंगलवार की रात में दोस्तों के साथ बैठा हुआ था। उसकी अचानक से हालत बिगड़ गई। दोस्त उसे घर के बाहर छोड़कर चले गए। परिजन उसे लेकर निजी अस्पताल पहुंचे। वहां के चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजन शव को घर ले गए। सूचना पर रात्रि में ही पुलिस पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक के पिता ओंकार ने बेटे की मौत होने की लिखित सूचना पुलिस को दी। मौत का कारण नहीं बताया। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। वह अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। उससे बड़ी तीन बहनें हैं। इनकी शादी हो चुकी है। एएसपी राजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि मृतक युवक मंगलवार की रात में अपने दोस्तों के साथ शराब पी रहा था। शराब पीने के दौरान उसकी उल्टी लगी। शव का पोस्टमार्टम कराया। रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का पता चल सकेगा। पुलिस उसके दोस्तों से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें