बड़ौत (बागपत)। अमीनगर सराय रोड पर पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक बदमाश को तमंचे और भारी कारतूस के साथ गिरफ्तार किया। कोतवाल संजीव कुमार ने बताया कि अमीनगर सराय रोड पर चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक युवक संदिग्ध अवस्था में वहां पर घूमता दिखाई दिया, पुलिस ने उसे पकड़ लिया। पकड़ा गया बदमाश अनस सभाखेड़ी गांव का रहने वाला है। उसके पास से एक तमंचा और भारी मात्रा में कारतूस मिले हैं। पूछताछ में पता चला कि वह किसी घटना को अंजाम देने जा रहा था। वहीं पुलिस ने औद्योगिक पुलिस के पास हरियाणा से स्कार्पियो में तस्करी कर बड़ौत लाई जा रही 30 पेटी शराब रसीला संतरा पकड़ी है। पकड़ा गया तस्कर दीपक निवासी भैसवाल गोहाना जिला सोनीपत हरियाणा का रहने वाला है।