फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
चिलकाना (सहारनपुर)। थाना चिलकाना के गांव पटनी में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना चिलकाना के कार्यवाहक प्रभारी अनिल कुमार ने बताया कि सुल्तानपुर के मोहल्ला कोठी वाला निवासी संजय की पुत्री जूली तीन वर्ष पहले धर्म परिवर्तन कर जैनब बन गई थी। उसने पटना उर्फ नयाबास निवासी अबरार से निकाह कर लिया था तथा वह ग्राम पटनी में एक किराए के मकान में रह रहे थे। अबरार पहले से ही शादीशुदा है उसके तीन बच्चे भी हैं। मंगलवार दोपहर बाद अचानक जैनब को उल्टी होने लगी। जैनब का पति अबरार उसे सहारनपुर में किसी निजी चिकित्सक के यहां ले गया। इलाज के दौरान बुधवार प्रात: जैनब की मौत हो गई। जैनब के शव को अबरार अपने गांव पटना उर्फ नया बास ले आया। इसी दौरान किसी व्यक्ति द्वारा पुलिस को एक महिला की संदिग्ध हालत में मौत होने की सूचना दे दी। सूचना मिलते ही पुलिस गांव में पहुंची तथा शव को अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जैनब का एक पुत्र भी है। थाना प्रभारी का कहना है कि अभी तक किसी ने भी कोई तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें