बड़ौत (बागपत)। आईटीआई के छात्र को बड़ौली रोड पर तीन युवक उसे सुनसान जगह ले गए और वहां उसे पांच हजार की नगदी व दो मोबाइल ठग लिया। अंकुश कुमार पुत्र तेजपाल आदमपुर गांव का रहने वाला है, हाल में वह परिवार सहित अमर कालोनी दिल्ली मेें रहते हैं और वह दिल्ली में आईटीआई का छात्र है। शनिवार को वह अपने पैतृक गांव आया हुआ था, रविवार को वह आदमपुर गांव से बिजरौल स्टैंड से उतरा और पैदल दिल्ली बस स्टैंड पर आ रहा था तो रास्ते मेें तीन युवक मिले और वे उससे सुनसान जगह ले गए। उन्होंने पहले उसे झांसा दिया कि तुम कुछ रुपये दे दो हम दोगुना कर देेंगे। उसने पहले एक हजार रुपये दिए, बाद में उन्होंने उसे 1500 रुपये देकर बढ़ा दिया। उसे यकीन आ गया, बाद में उसे दो मोबाइल व पांच हजार लिया और कहा कि वे इन रुपयों को दोगुना कर लेकर आ रहे हैं। एक युवक काफी देर तक वहां रहा। युवक ने कहा कि मैं उन्हें देखकर लाता हूं। इसके बाद वह भी भाग गया। उसने कोतवाली पर तहरीर दी। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।