फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बलि चढ़ाने के लिए की थी लक्की की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
बिनौली (बागपत)। थाना क्षेत्र के फतेहपुर पूठी गांव में 20 दिन पूर्व तालाब में मृत मिले पांच वर्षीय लक्की की हत्या बली चढ़ाने के लिए की गई थी। पुलिस ने तांत्रिक को हिरासत में लिया है। तांत्रिक ने ही उसके शव को तालाब में फेंका था।
विज्ञापन

थाना प्रभारी बिनौली देवेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया घटना की गहनता से जांच की जा रही थी। एक तांत्रिक का नाम बार-बार प्रकाश में आ रहा था, जिसे शनिवार की सुबह हिरासत में लिया गया। आरोपी तांत्रिक सत्ते पुत्र मुंशी पूठी गांव का ही रहने वाला है। वह झाड़ फूंक का भी कार्य करता है तथा लक्की के घर के पास ही उसका घर है। उन्होंने बताया कि 17 अगस्त को तांत्रिक सत्ते लक्की को बहला फुसलाकर अपने घर ले गया और वहां बलि चढ़ाने के लिए उसकी मुंह दबाकर हत्या कर दी। देर रात्रि लक्की का शव तालाब में फेंक दिया। पुलिस ने तांत्रिक को न्यायालय बागपत में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

लक्की की मुट्ठी में निकले थे कंचे
घटना के दिन जिस वक्त लक्की का शव तालाब से बाहर निकाला गया था तो उसके सीधे हाथ की मुट्ठी में खेलने वाले दो कंचे निकले थे। मुट्ठी में कंचे मिलने से ही परिजनों के मन में लक्की की हत्या कर शव तालाब में फेंकने की आशंका जताई जा रही थी।
विज्ञापन


यह थी घटना
बीती 17 अगस्त को मनोज दलित का पांच वर्षीय पुत्र लक्की अचानक लापता हो गया था। परिजनों ने पुलिस को अज्ञात बाइक सवार द्वारा अपहरण कर ले जाने की सूचना दी थी। अपहरण की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। इसके बाद जिले के पुलिस अधिकारियों व कई थानों का पुलिस फोर्स गांव में पहुंचा था तथा करीब सात घंटे तक जंगलों को छानते रहे थे। देर रात्रि लक्की का शव उसके घर के पास स्थित तालाब में मिला था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें