बड़ौत (बागपत)। दिल्ली-सहारनपुर रेल मार्ग पर मंगलवार को जीआरपी ने स्वतंत्रता दिवस पर सुरक्षा के मद्देनजर इस रूट से गुजरने वाली ट्रेनों मेें सघन चेकिंग अभियान चलाया। जीआरपी थानाध्यक्ष किरणराज व एसएसआई सत्यवीर सिंह के नेतृत्व में जीआरपी ने शामली से दिल्ली जाने वाली ट्रेन नंबर 51910, सहारनपुर से दिल्ली जाने वाली ट्रेन नंबर 74201 सहित आधा दर्जन ट्रेनों मेें चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान संदिग्ध दिखने वाले व्यक्तियों के बैग की तलाशी की गई हालांकि कुछ हाथ नहीं लगा। ब्यूरो