फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने पीड़ितों को थाने से भगाया

विज्ञापन
विज्ञापन
पिलाना (बागपत)। गांव से लापता 32 वर्षीय युवक ने मोबाइल फोन पर परिजनों को अपहरण की जानकारी दी है। अज्ञात बदमाशों ने 15 दिन से उसे पहाड़ों में बंधक बनाकर रखा हुआ है। परिजनों ने सिंघावली अहीर थाने में पुलिस को मामले से अवगत कराया। आरोप है कि पुलिस ने पीड़ितों को धमका कर थाने से भगा दिया।
विज्ञापन

पिलाना गांव निवासी राज कुमार 32 वर्षीय बेटा शिवचरण 15 दिन पहले रिश्तेदारी में जाने के लिए घर से गया । पिता ने बताया कि एक सप्ताह तक जब वह घर नहीं लौटा तो उसकी तलाश शुरू की गई। उसका मोबाइल भी स्विच ऑफ मिला। काफी तलाशने के बाद कोई सुराग नहीं मिला। परिजनों ने सिंघावली अहीर थाने में युवक के गुम होने ही सूचना दी। रविवार की शाम को पिता के मोबाइल पर बेटे शिवचरण ने फोन कर बताया कि बदमाशों ने उसका अपहरण किया हुआ। 15 दिन से उसे घने जंगल व पहाड़ों में बंधक बनाकर रखा गया है। उसे बचा लो, नहीं तो बदमाश उसकी हत्या कर देंगे। इसके बाद फोन कट गया। फोन कॉल आने के बाद परिजन भयभीत है। उन्होंने थाने में तहरीर दी। आरोप है कि पुलिस ने बिना तहरीर लिए हैं, पीड़ितों को धमका कर थाने से भगा दिया। दूसरी तरफ थानाध्यक्ष हरेराम यादव ने बताया कि मामले की जानकारी नहीं है। थाने में किसी ने कोई सूचना नहीं दी। पीड़ित परिवार की मदद की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें