बड़ौत (बागपत)। आवास विकास कॉलोनी में घर मेें घुसकर पांच-छह लोगों ने वहां मौजूद लोगों से जमकर मारपीट की और वहां पर खड़ी कार मेें भी तोड़फोड़ कर डाली। कमलेश पत्नी देशपाल राणा निवासी आवास विकास ने तहरीर दी कि वे अपने घर पर बैठे थे। तभी पांच-छह लोग आए और घर मेें घुसकर उसके साथ मारपीट की और घर के सभी सदस्यों को जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद उन्हें लोगों ने घर के बाहर खड़ी कार को भी तोड़ डाला। ब्यूरो