फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला ने किया जमकर हगांमा

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत) मेरठ से बड़ौत बस में बैठकर आई महिला ने जमकर हंगामा किया। पहले जब बस स्टैंड पर आकर रुकी तो उसने बस कर्मचारियों से कहा कि वह बस में ही सोएगी। उन्होंने काफी प्रयास किया लेकिन वह नहीं उतरी, जब बस में सवारी चढ़ी तो उसने सवारियों को भी नहीं चढ़ने दिया और हंगामा शुरू कर दिया । वह कभी किसी अधिकारी की बेटी और कभी किसी की बहन बताकर शोर मचाती रही। बाद में बस कर्मी बस को लेकर कोतवाली पहुंचे तो महिला पुलिस ने बड़ी मुश्किल से महिला को बस से उतारा। इसके बाद महिला ने कोतवाली में भी शोर मचाकर हंगामा शुरू कर दिया। पुलिस कमियों के बार-बार समझाने पर भी महिला शांत नहीं हुई और न ही अपना नाम बताया। देर रात तक पुलिस कर्मी उसे समझाने में जुटे रहे। इस कारण कोतवाली में कई घंटे तक अफरा तफरी का माहौल बना रहा। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें