दहेज उत्पीड़न के विभिन्न मामलों में पीड़ितों ने एसपी को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की। एसपी ने कार्रवाई का आश्वासन दिया।
फैजपुर निनाना गांव निवासी रेशू पुत्री श्योबीर ने एसपी को बताया कि उसकी शादी दो साल पहले फखरपुर गांव के विपिन पुत्र रोहताश के साथ हुई। शादी के बाद से ही दहेज को लेकर ससुराल वाले प्रताड़ित करने लगे। अब उसके एक बेटा भी है। दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुराल वालों ने उसे डेढ़ साल के बेटे को छीन कर उसे घर से निकाल दिया। अब वह अपनी मायके में रह रही है। उसने मामले में कार्रवाई की मांग की।
वहीं गायत्री पुरम बागपत निवासी नूरद्दीन ने बताया कि उसकी बेटी आयशा की शादी अजीत पुत्र अखलाक निवासी लोहिया जनपद मेरठ के साथ की। दहेज को लेकर ससुराल वाले उसके साथ मारपीट करते हैं। 28 अप्रैल को आयशा ने महिला थाने में प्रार्थना पत्र दिया। जो विचाराधीन है। दो जुलाई को आयशा और उसके पिता नूरद्दीन महिला थाने पर गए। वहां पर आजिम भी आया हुआ। उसका भाई व गांव के कई लोग थाने पर खड़े थे। जब पिता थाने के बाहर आया तो उन्होंने उसे घेर लिया और फैसला न करने पर जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद वह बेटी के साथ घर चला गया। ससुराल वालों ने दामाद को गायब कर दिया और आरोपी उन पर लगा रहे हैं। जांच कराकर कार्रवाई की मांग की। पुरा गांव निवासी रीता पत्नी विनोद ने बताया कि उसका पति शराब पीने का आदी है। उसने घर का सारा सामान बेच दिया और रुपये की शराब पी गया। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की। एसपी से पति के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। एसपी जयप्रकाश ने जांच कराकर कार्रवाई का आश्वासन दिया।