फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कमाला में चोरों ने चार मकान खंगाले

विज्ञापन
विज्ञापन
अमीनगर सराय (बागपत)। कमाला गांव में सोमवार की रात में चोर चार मकानों के ताले तोड़कर नगदी, जेवरात समेत लाखों रुपये का सामान चुराकर ले गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच कर चली गई। फिंगर प्रिंट और डॉग स्क्वायर्ड टीम ने घटना स्थल की जांच की। पीड़ितों ने थाने में तहरीर दी।
विज्ञापन

सिंघावली अहीर थाना क्षेत्र में चोरों का आतंक बढ़ रहा है। सिंघावली अहीर गांव के बाद दूसरे दिन बदमाशों ने कमाला गांव को अपना निशाना बनाया। सोमवार की रात में रामू पुत्र सीते परिवार सहित मकान की छत पर सोया हुआ था। रात्रि में चोर घर में घुसे और कमरों के ताले तोड़कर 5.25 लाख रुपये की नगदी चुराकर ले गए। इसके बाद बदमाशों ने सीताराम पुत्र अतर सिंह के मकान को निशाना बनाया। यहां से चोर 11 तोले सोने के जेवरात, 20 हजार रुपये की नगदी चुराकर ले गए। इसके बाद चोरों ने संदीप पुत्र राजपाल के मकान को निशाना बनाया। कमरों के ताले तोड़कर आठ हजार रुपये की नगदी और दो मोबाइल चुराकर ले गए। यहां से चोर मैदान पुत्र चेतराम के घर में घुसे और ताले तोड़कर सात हजार की नगदी चुराकर ले गए। इन चोरी की घटनाओं को मंगलवार सुबह उस समय पता चला जब परिवार के लोग उठे तो कमरों के ताले टूटे थे और सामान बिखरा पड़ा था। सूचना पर सिंघावली अहीर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच कर वापस चली गई। पीड़ितों ने थाने में तहरीर दी। वहीं क्षेत्र में बदमाशों ने आतंक मचा रखा है। पुलिस चोरी की घटनाओं में रोकने में विफल साबित हो रही है। थानाध्यक्ष ओमवीर गुप्ता ने बताया कि चोरी की घटनाओं का जल्दी ही खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें