फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक लूट गैंग का लीडर कोमल दिल्ली में गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। ट्रक लूट की घटनाओं में फरार चल रहे मुख्य आरोपी कोमल को दिल्ली के चाणक्यपुरी थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया। पुलिस ने रविवार को हाईवे पर ट्रक लूट करने वाले अंतर राज्यीय गिरोह के छह शातिर बदमाशों को गिरफ्तार कर कई ट्रक लूट की घटनाओं का खुलासा किया। इस मामले में गैंग लीडर एवं मुख्य आरोपी कोमल निवासी गौरीपुर समेत चार लोग फरार है। कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि आरोपी कोमल को दिल्ली के चाणक्यपुरी थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया। उसके दिल्ली में पकड़े जाने से बागपत पुलिस को परेशानी होगी, क्योंकि वह कई घटनाओं का खुलासा कर सकता था। अब उसे रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी। ब्यूरो
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें