फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो वकीलों के चेंबरों में चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)। चोरों ने रविवार की रात में तहसील में दो अधिवक्ताओं के चेंबर में चोरी की। सोमवार की सुबह अधिवक्ता चेंबर में पहुंचे तो उन्हें कई महत्वपूर्ण फाइलें, कीमती कागजात सहित हजारों की नगदी गायब मिली। अधिवक्ताओं ने इस संबंध मेें तहरीर दी। चोर अधिवक्ता जयवीर राणा और सुरेंद्र पाल तोमर के चेंबर में नकब लगाकर महत्वपूर्ण फाइलें और कीमती कागजात चुराकर ले गए। सोमवार को रेवेन्यू बार एसोसिएशन के अध्यक्ष वेद पाल पंवार और आनंद पाल के नेतृत्व मेें वकील एकत्र हुए और आए दिन वकीलों के चेंबरों मेें हो रही चोरी की घटनाओं पर आक्रोश जताया। साथ ही पुलिस को चोर को पकड़ने के लिए चार दिन का अल्टीमेटम दिया। इसमें सत्यपाल पंवार, वीरेंद्र शर्मा, अमित, मदन पाल, दिनेश शर्मा, विनोद जैन, रोहित, बलदेव अग्रवाल, धर्मवीर शामिल रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें