चांदीनगर (बागपत)।
ढिकौली-रटौल मार्ग पर खैला गांव के पास बाइक सवार दंपति को पीछे से कार ने टक्कर मार दी। इसमें दोनों घायल हो गए। चमरावल गांव निवासी हरेंद्र सिंह अपनी पत्नी रिंकू के साथ बाइक पर सवार होकर किसी काम से रटौल गांव गए । लौटते समय जब वे ढिकौली-रटौल मार्ग पर खैला गांव मोड़ के पास पहुंचे तो पीछे से तेज रफ्तार से आ रही कार ने उन्हें टक्कर मार दी। इसमें दोनो घायल हो गए। घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया।