बागपत। ककड़ीपुर गांव में दीवार के विवाद को लेकर पड़ोसियों ने पूर्व फौजी को मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़ित ने रमाला थाने में पड़ोसियों के खिलाफ तहरीर दी । घायल अमित ककड़ीपुर गांव का है। वह आर्मी से रिटायर्ड है और गांव में अपना मकान बना रहा है। दीवार को लेकर उसका पड़ोसियों से विवाद चल रहा है। इसी विवाद को लेकर सोमवार को पड़ोसियों ने उस पर हमला बोल दिया और लाठी-डंडों से हमलाकर घायल कर दिया। इसके बाद हमलावर जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। घायल ने रमाला थाने पर पड़ोसियों के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने घायल का जिला अस्पताल में मेडिकल परीक्षण कराया।