बागपत। तिलपनी गांव निवासी नाजो पत्नी आजाद ने एसपी को शिकायत कर गांव के तीन लोगों ने नौ फरवरी को घर में चोरी की। सभी कीमत सामान और नगदी उठाकर ले जाते हुए गांव की एक महिला ने देखा था। थाना सिंघावली अहीर में तहरीर दें चुके है, लेकिन आज तक सामान को बरामद नहीं किया । आरोपी लगातार फैसले का दबाव बना रहे हैं। पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई और सामान बरामद कराने की मांग की।