बागपत। शहर के कोर्ट रोड निवासी युवक इलियास की मौत के मामले में नया मोड़ आ गया। उसके परिजनों का कहना है कि उसकी हत्या की गई है। उन्होंने एसपी से शिकायत की है।
युवक इलियास नौ सितंबर को झुलस गया । उसको जिला अस्पताल में ले जाया गया । प्राथमिक उपचार देकर चिकित्सकों ने हायर हॉस्टिपल के लिए रेफर किया। 22 जुलाई को जीटीबी अस्पताल में मौत हो गई । बृहस्पतिवार को उसके परिजन एसपी दफ्तर पर पहुंचे। उनके भाई इरशाद का कहना है कि इलियास की एक महिला ने कुछ लोगों के साथ मिलकर मिट्टी का तेल छिड़ककर आग लगाकर हत्या की है। उसने परिजनों के साथ अफसरों से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विवाहिता को मारपीट कर बड़ौत में फेंका
बागपत। बड़ौत निवासी नेहा जैन ने एसपी दफ्तर पर दिए शिकायत पत्र में बताया उसकी शादी 31 जनवरी 2013 में हुई । शादी के कुछ समय बाद ही ससुरालियों ने उसका उत्पीड़न शुरू कर दिया । उसके साथ मारपीट करते थे। उसको नशे के इंजेक्शन और गोलियां देते थे। 15 मई को ससुराल वाले उसको मारपीट कर बड़ौत में फेंककर चले गए। आरोपी होंडा सिटी कार और दस लाख रुपये की मांग कर रहे हैं। उसके बेटे का अपहरण कराने की धमकी दे रहे हैं। उसने एसपी से शिकायत की।