बड़ौत (बागपत)। बिनौली रोड पर दो महिला किसी बात को लेकर आपस मेें उलझ गई। देखते ही देखते गाली-गलौच और लात और घूंसे शुरू हो गए। इससे देखकर भीड़ एकत्र हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस और अन्य गणमान्य लोगों ने समझा बुझाकर महिलाओं को शांत किया।
शनिवार को दोपहर के समय बिनौली रोड से गुजर रहे लोगों मेें उस समय अफरातफरी मच गयी, जब स्कूटी पर आई दो महिलाएं वहां पर पहले से ही मौजूद एक अन्य महिला के साथ उलझ गई। देखते ही देखते उनके बीच कहासुनी के बाद मारपीट शुरू हो गई। उनको लड़ता देखकर वहां से गुजर रहे लोगों ने उन्हें समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं मानी। बाद मेें लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने उन्हें समझाया, लेकिन वह फिर भी नहीं मानी। इस पर पुलिस ने सख्ती दिखाकर महिलाओं को थाने ले जाने की बात कहीं तो उन्होंने झगड़ना बंद कर दिया। पुलिस ने कहा इस मामले ने अभी तक किसी ने थाने में तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलने के बाद कार्रवाई होगी।