घर में घुसकर परिवार पर हमला
बागपत। शहर के बड़ौत रोड स्थित घर में घुसकर युवक के परिवार पर हमला कर दिया। पीड़ित शहजाद ने पुलिस को बताया कि उसके परिवार के लोग संपत्ति को लेकर कई बार झगड़ा कर चुके हैं। आरोपियों ने अब घर में घुसकर धारदार हथियार से हमला कर दिया। पड़ोस के लोगों ने किसी तरह उनकी जान बचाई। उसकी तहरीर पर आरोपी इमरान, साजिद, अतीक और बुसरा के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है। उधर, पुराना कस्बा निवासी महिला रूखशाना के साथ पड़ोस के लोगों ने मारपीट कर दी। इससे वहां पर हंगामा हो गया। आरोपी धमकी देते हुए चले गए। घटना की पुलिस की शिकायत की गई है।