फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटी का अपहरण कराने के आरोपी दे रहे धमकी

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। सिरसली निवासी व्यक्ति ने एसपी को दिए शिकायती पत्र में कहानौ जुलाई की रात में परिवार को दूध में नशीला पदार्थ पिलाकर गांव का एक युवक उसकी बेटी को बहला-फुसलाकर अपहरण करके ले गया था। आरोपी का उसके परिजनों और अन्य लोगों ने साथ दिया था। घटना की बिनौली थाने में शिकायत की थी। आरोप है कि पुलिस ने केस को सहीं धारा में दर्ज नहीं किया। आरोपी उन पर केस में समझौते का दबाव बना रहे हैं और जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। इससे पूरा परिवार भयभीत है। शिकायत करने के बाद भी थाना पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। पीड़ितों ने ग्रामीणों के साथ एसपी दफ्तर में पहुंचकर एएसपी से कार्रवाई की मांग की है। एएसपी अजय कुमार सिंह ने बिनौली पुलिस को मामले की जांच कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें