फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बली में बेटे ने पिता पर तमंचे की बट से किया हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। बली गांव में संपत्ति बंटवारे को लेकर एक युवक ने अपने पिता पर तमंचे की बट से हमला कर घायल कर दिया। बचाव में आए भाई के साथ भी मारपीट की और फरार हो गया। आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी गई है।
विज्ञापन

पीड़ित पिता ने बताया कि उसका बेटा शराब पीता है। आए दिन घर पर विवाद करता रहता है। वह बुधवार सुबह अपने मकान में बैठा था। तभी उसका बेटा वहां पर पहुंचा और संपत्ति बंटवारे की बातें करने लगा। इसी को लेकर दोनों में हुई कहासुनी मारपीट में बदल गई। बेटे ने उस पर तमंचे की बट से हमला कर दिया। बचाव में उसका दूसरा बेटा आया तो आरोपी उसे भी पीटा। शोरशराबा होने पर मोहल्ले के लोग भी आ गए। उनको देख आरोपी धमकी देकर फरार हो गया। इस मामले में कोतवाली पर आरोपी अनिल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई। कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार का कहना है कि आरोपी युवक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
वहीं तितरौदा गांव के सुभाष और उसके बेटे विक्की पर पड़ोस के एक परिवार ने मंगलवार शाम धारदार हथियार से हमला कर दिया। आरोप है कि शिकायत करने के बाद भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। पीड़ितों ने पुलिस अफसरों से शिकायत की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें