बड़ौत (बागपत)। बाइक सवार तीन युवकों ने सपा के प्रदेश सचिव की अमीनगर सराय रोड पर खड़ी कार में टक्कर मारकर हवा में फायर किए और हवा में तमंचे लहराते हुए भाग गए। इससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। हाजी शकील शाह पुत्र आजी जमील शाह कुड़ीर् गांव के रहने वाले हैं और सपा के प्रदेश सचिव हैं। हाजी शकील शाह बुधवार को किसी काम से बड़ौत आए और अमीनगर सराय पर किसी कार्य के लिए खडे़ थे। तभी एक बाइक पर सवार होकर आए तीन युवकों ने कार में टक्कर मारी और हवाई फायर किए और हवा में तमंचे लहराते हुए भाग गए। इस हादसे के बाद सपा नेता गाड़ी लेकर कोतवाली में पहुंचे और बाइक सवार युवकों के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर लेकर जांच शुरू कर दी।