खेकड़ा (बागपत)।
क्षेत्र के ग्राम डूंडाहेडा में निर्माणाधीन टायल फैक्टरी में कई मजदूर मजदूरी करते हैं। मंगलवार को फैक्टरी मजदूरों में से एक मजदूरी ने फैक्टरी परिसर के एक कमरे में रखा चार बैटरी चुराई और किसी अन्य स्थान पर रख दिया। बैटरी चोरी होने पर फैक्ट्री मालिक ने मजदूरों से पूछताछ की। फैक्टरी मालिक को एक मजदूर पर बैटरी चोरी करने का संदेह हुआ। इसे लेकर उन्होंने ने पुलिस के 100 नंबर को फोन कर घटना की सूचना दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मजदूरों से पूछताछ की। पूछताछ में मजदूरों में से एक मजदूर ने बैटरी चोरी करना स्वीकार लिया। इसके बाद उसे आरोपी मजदूर को पुलिस कर्मी अपने साथ ले गए।