फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाघू हैंडपंप से पानी भरने के विवाद में लाठी डंडों से हमला बोला

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत।
विज्ञापन

बाघू गांव में शुक्रवार को हैंडपंप से पानी भरने को लेकर सात लोगों ने युवती पर लाठी-डंडों व सरिया से हमला बोल दिया। बचाव में उसके चचेरे भाइयों के साथ भी मारपीट की। इसमें युवती सहित तीन लोग घायल हो गए। जिला अस्पताल से युवती को दिल्ली रेफर किया। घायल युवती के भाई ने तीन महिलाओं सहित सात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई।
बाघू गांव निवासी नरेश कुमार पुत्र रामपाल ने बताया कि शुक्रवार को उसकी बहन चीनू गली में लगे हैंडपंप से पानी भरने गई । जब वह पानी भर रही थी तो किरण पाल पक्ष के लोगों ने उसे पानी भरने से मना कर दिया, लेकिन वह पानी भरती रही। इसीबात को लेकर सात लोगों ने लाठी-डंडों व सरियों से युवती पर हमला बोल दिया। उसकी बेरहमी से पिटाई की। शोर शराबा सुनकर बचाव में युवती के चचेरे भाई अश्वनी और आशीष के साथी भी मारपीट की। हमलावर जान से मारने की धमकी देकर चले गए। परिजनों ने तीनों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहां के चिकित्सकों ने घायल चीनू को जीटीबी अस्पताल दिल्ली के लिए रेफर किया। घायल युवती के भाई नरेश कुमार ने किरण पाल , करनैल, भुट्टू उर्फ नवाब, उमेश , बीना , रीना , श्यामो निवासी बाघू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। कोतवाली प्रभारी शिव प्रकाश सिंह ने बताया कि विवेचना के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


काठा में युवक पर जानलेवा हमला
बागपत। काठा गांव निवासी तालिब पुत्र हुसैन ने बताया कि उसने गांव के ही एक युवक को दो हजार रुपये उधार दिए थे। शुक्रवार की रात में वह रुपये मांगने गया तो उसने रुपये देने से इंकार कर दिया। जिसको लेकर दोनों में विवाद हो गया। दोनों अपने-अपने घर चले गए। आरोप है कि देर रात ढाई बजे के लगभग आरोपी पक्ष के आठ-दस लोगों ने घर में घुसकर तालिब पर लाठी-डंडों, तलवार से हमला बोल दिया। इसमें वह गंभीर घायल हो गया। परिजनों ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें