फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिकित्सक से 21 लाख रूपये की ठगी करने वाले बदमाश दबोचे

विज्ञापन
विज्ञापन
चिकित्सक से 21 लाख रुपये की ठगी करने वाले दबोचे
विज्ञापन


बड़ौत। विदेश से पार्सल आने की सूचना के नाम पर एक चिकित्सक से कई बार झांसे में लेकर एक गिरोह ने 21 लाख रुपये विभिन्न खातों में डलवा लिए। बाद में परेशान चिकित्सक ने 22 फरवरी को आईटी एक्ट व अन्य धाराओं मेें मामला दर्ज कराया, पुलिस ने जांच के बाद में दो युवक को दबोच लिया। पकडे गए अमरपाल पुत्र राम सिंह बलवंत कालोनी बरेली व राजेंद्र पुत्र राजसिंह निवासी बरेली हैं।
विज्ञापन

फरवरी में नगर के चिकित्सक डा. रहीना, जिनके यहां विदेश से पार्सल आते है। इस गिरोह के सदस्यों ने उन्हें पार्सल की सूचना दी तो उन्होंने बरेली एसबीआई शाखा में एकांउट नंबर देकर 1.14 लाख रुपये डलवाने को कहा तो चिकित्सक ने रुपये डाल दिए। इसके बाद गिरोह ने उन्हें झांसे में ले लिया और लालच दे दिया और खातों में कई बार 21 लाख रुपये डलवा लिए। इसके बाद डा. रिहान ने कोतवाली पहुंचकर अज्ञात में मामला दर्ज कराया। पुलिस ने इस मामले में गहन छानबीन की तो पता लगा कि ठगी करने वाले दो लोग बरेली के रहने वाले हैं। इसके बाद पुलिस टीम ने बरेली जाकर दोनों को पकड़ लिया। पकडे़ गए गिरोह के सदस्यों ने पूछताछ में बताया कि नागालैंड, सिक्किम और नोएडा में खाते खुलवाए हुए हैं। पुलिस ने जिस खाते मेें 1.14 लाख रुपये डलवाए थे। उस खाते को सीज करा दिया गया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। इस गिरोह के अन्य सदस्यों को जल्द पकड़ लिया जाएगा। इस मामले की जांच कर रहे एसई राकेश राणा ने बताया कि यह गिरोह अच्छे परिवार के लोगों को अपने चुंगल में लेकर उनसे ठगी करने का काम करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें