खेकड़ा (बागपत)।
आठ जनवरी को सुबह के समय ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस वे पर खेकड़ा के समीप थाना गंगानगर जनपद राजस्थान निवासी गौरव शर्मा पुत्र मदनलाल शर्मा की कार में कैंटर की टक्कर लगी। इसस गौरव की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद चालक कैंटर को मौके पर छोड़कर भाग गया था। पुलिस के सूचना देने पर मृतक के परिजनों ने खेकड़ा थाने में आरोपी कैंटर चालक के खिलाफ तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया। बृहस्पतिवार की सुबह पुलिस ने आरोपी कैंटर चालक यशपाल निवासी थाना रामनगर जनपद उधमपुर को पाठशाला बस स्टैंड से गिरफ्तार कर चालान किया।