खेकड़ा (बागपत)।
नगर के एक मोहल्ला निवासी एक किसान के मकान में रविवार की रात्रि में एक पड़ोसी युवक दीवार फांदकर घुसा और मकान के कमरे में सो रही किसान की पुत्री के साथ रेप करने का प्रयास करने लगा। युवती के विरोध करने पर आरोपी ने युवती की पिटाई कर दी। युवती के शोर मचाने पर मारने की धमकी देकर भाग गया। पीड़ित युवती ने परिजनों संग खेकड़ा थाने में में तहरीर दी। थाना प्रभारी उमेश रोरिया ने कहा पीड़ित की तहरीर मिल गई है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।