फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लुहारी में शिकारियों ने शेह को मौत के घाट उतारा

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

लुहारी गांव के जंगल में बुधवार की रात में शिकारियों ने एक शेह को मार दिया। क्षेत्र में शिकारी होने की सूचना पर पहुंचे ग्रामीणों को अपनी तरफ आता देखकर शिकारी भाग गए। ग्रामीणों ने इसकी सूचना वन कर्मियों को दी, आरोप है कि घंटों तक कोई नहीं पहुंचा। इसको लेकर ग्रामीणों ने वन विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

ग्रामीणों के अनुसार जंगल में काफी दिनों से शिकारी सक्रिय हैं और वे आए दिन जंगल में पहुंचकर वन्य जीवों का शिकार कर रहे हैं। बुधवार को सुबह शिकारियों ने एक नील गाय को मौत के घाट उतार दिया था। वहीं रात में ही एक बार फिर शिकारियों ने शेह को अपना शिकार बनाया। इसकी सूचना मिलते ही ग्रामीणों ने घेराबंदी कर शिकारियों को पकड़ने का प्रयास भी किया, लेकिन वे हाथ नहीं लगे। इसके बाद ग्रामीणों ने वन कर्मियों को इसकी सूचना दी, लेकिन कोई मौके पर नहीं पहुंचा। इसको लेकर ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। आरोप लगाया कि वन अफसरों की मिलीभगत से शिकारी क्षेत्र में वन्य जीवों की हत्या कर रहे हैं। वन दरोगा चंद किरण ने कहा सूचना पर गांव में टीम भेजी, लेकिन वहां पर न तो शिकारी मिले और न ही घटना की जानकारी देने वाले लोग। प्रदर्शन में सुधीर, प्रवीण, धर्मेंद्र, राजपाल, सुरेंद्र, मुनेश, विकास, भीम, राजीव, प्रदीप, ओमपाल आदि रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें