फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वकील के बेटे को पीटा, तहरीर दी

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा (बागपत)।
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला औरंगाबाद निवासी खेकड़ा तहसील के वरिष्ठ अधिवक्ता सुरेंद्र पाल शर्मा रविवार की दोपहर करीब तीन बजे अपने गंभीर रूप से घायल पुत्र चक्रेश शर्मा को लेकर खेकड़ा थाने में पहुंचे। वहां उन्होंने दी तहरीर में कहा उनका पुत्र चक्रेश शर्मा अपने आवास पर बैठा था। इसी दौरान नगर के मोहल्ला चक्रसेनपुर निवासी एक युवक उनके आवास पर पहुंचा। वहां उसने उनके पुत्र के साथ किसी बात को लेकर गाली गलौच शुरू कर दी। विरोध करने पर उसने उनके पुत्र पर धारदार हथियार से हमला बोल गंभीर घायल कर दिया। पुलिस ने घायल का खेकड़ा सीएचसी में इलाज कराया। घायल ने पुलिस से हमलावर के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। पुलिस ने हमलावर की तलाश शुरू कर दी है। थाना प्रभारी उमेश रोरिया का कहना है कि पुलिस हमलावर की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें