खेकड़ा (बागपत)।
खेकड़ा थाने में आयोजित समाधान दिवस में महिला दरोगा ने लोगों की समस्याएं सुनीं। मात्र एक फरियादी शिकायत लेकर पहुंचा। इसका मौके पर निस्तारण नहीं किया।
शनिवार को खेकड़ा थाने में समाधान दिवस का आयोजन किया। इसमें थाने में तैनात महिला दरोगा आंचल मौजूद रही। समाधान दिवस में राजस्व विभाग से संबंधित एक शिकायती पत्र आया। इसे राजस्व विभाग को सौंपा। साथ ही महिला दरोगा ने गत दिनों थाना दिवस में आई शिकायतों की समीक्षा की।