फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध परिस्थितियों में लापता युवती जानी क्षेत्र में मिली

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। कोतवाली क्षेत्र के एक कस्बे से कोचिंग जा रही युवती संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। परिजनों ने युवती की गुमशुदगी दर्ज कराई। रविवार को युवती मेरठ के जानी थाना क्षेत्र में पुलिस को रोती हुई मिली । कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी 20 वर्षीय युवती यूपी पुलिस की तैयारी कर रही है। शहर में कोचिंग करती है। शनिवार को घर से कोचिंग के लिए आई। साढ़े 11 बजे के लगभग युवती संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। परिजनों ने काफी तलाश की, लेकिन नहीं मिली। सीसीटीवी फुटेज भी खंगाली। फुटेज में युवती अकेली जाती हुई दिखाई दी। परिजनों ने कोतवाली में युवती की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। रविवार को परिजनों को मेरठ के जानी थाना पुलिस ने फोन पर सूचना दी कि बेटी पुलिस को गंगनहर पुल के पास रोती हुई मिली है। परिजन पुलिस को साथ लेकर युवती को ले आए। युवती ने बताया कि कार सवार कुछ युवकों ने मुंह पर कपड़ा डालकर बेहोश कर दिया और उसका अपहरण कर ले गए। रविवार को जब होश आया तो जानी थाना क्षेत्र में गंगनहर पुल के पास पड़ी हुई थी। पुलिस ने युवती को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा है। कोतवाली प्रभारी आरके सिंह ने बताया कि युवती के मोबाइल की सीडीआर निकलवाई जा रही है। जिस युवक ने फोन किया है, उसका पता लगाकर पूछताछ की जाएगी। युवती को परिजनों की सुपुर्दगी में दे दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें