फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला पंचायत के नाम पर अवैध वसूली

विज्ञापन
विज्ञापन
दोघट (बागपत)। मेरठ-करनाल हाईवे पर सरोरा पुलिस चौकी के पास जिला पंचायत के नाम पर वाहनों से अवैध वसूली कर रहे युवकों को पुलिस ने पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन युवक हाथ नहीं लग सके। मंगलवार देर शाम सरोरा पुलिस चौकी के पास मेरठ-करनाल हाईवे पर 8-10 युवक जिला पंचायत के नाम पर ट्रकों से अवैध वसूली कर रहे थे। इस दौरान हाईवे पर जाम लग गया। इसकी सूचना थानाध्यक्ष को लगी तो रात्रि में पुलिस भेजकर युवकों को पकड़ने के निर्देश दिए। पुलिस के पहुंचते ही युवक भाग निकले। पुलिस ने उनका पीछा भी किया, लेकिन वे हाथ नहीं लग सके। थानाध्यक्ष अजय शर्मा ने बताया कि कुछ युवक ट्रकों से अवैध वसूली कर रहे थे, पुलिस ने उन्हें पकड़ने की कोशिश की, लेकिन वे हाथ नहीं आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें