फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाओं से छेड़छाड़ को लेकर संघर्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। कोतवाली क्षेत्र के गांव में महिलाओं से छेड़छाड़ को लेकर दो पक्षों में जमकर संघर्ष हुआ। इसमें दोनों पक्षों की तीन महिलाओं सहित पांच लोग घायल हो गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों के 11 लोगों को हिरासत में लेकर कोतवाली ले आई। पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया है। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी।
विज्ञापन

गांव निवासी शाहरुख और साहिल के बीच कई दिन से विवाद चल रहा है। बृहस्पतिवार को दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर महिलाओं से छेड़छाड़ करने का आरोप लगाकर मारपीट शुरू कर दी। देखते ही देखते ही दोनों पक्ष आमने सामने आए गए। दोनों तरफ से लाठी-डंडे चलने लगे। इसमें शाहरुख, उसकी पत्नी रूबी और मां शाबरा, दूसरे पक्ष के साहिल, उसकी मौसी रेशमा घायल हो गए। पुलिस मौके पर पहुंची और लड़ाई कर दोनों पक्षों के 11 लोगों को हिरासत में लेकर कोतवाली ले गई। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी है। पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों की तहरीर मिल गई है। जांच की जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें