बड़ौत (बागपत)।
नगर की गुराना रोड पर बृहस्पतिवार की रात्रि में परचून की दुकान पर दबंग युवक ने उधार सामान न देने पर दुकान मालिक के साथ मारपीट की। पीड़ित ने तहरीर दी। नगर निवासी सलीम गुराना रोड पर परचून की दुकान करता है। बृहस्पतिवार को शाम के समय शहजाद नामक युवक उनकी दुकान पर आया और उसने उधार सामान मांगा तो सलीम ने मना कर दिया। उसने गाली गलौच कर सलीम के साथ मारपीट की। सलीम ने जैसे ही शोर मचाया तो काफी संख्या मेें लोग उधर दौडे़। इस पर युवक बाइक पर सवार होकर वहां से भाग निकला। पीड़ित दुकानदार सलीम ने तहरीर दी।