फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवोदय के परीक्षाफल में गड़बड़ी का लगाया आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। जवाहर नवोदय में कक्षा छह के लिए हुई प्रवेश के घोषित हुए रिजल्ट में पाबला के लोगों ने धांधली का आरोप लगाया है। इसकी शिकायत केंद्रीय शिक्षा मंत्री से करेंगे। कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन

जवाहर नवोदय विद्यालय शरफाबाद में कक्षा छह के लिए जिले के विभिन्न केंद्रों में परीक्षा हुई। इसमें सैकड़ों विद्यार्थियों ने भाग लिया। गत दिनों परीक्षा फल घोषित किया। इस परीक्षा में पाबला बेगमाबाद के आशुतोष और सोनल ने परीक्षा दी । उनके अभिभावक अजीत सिंह और दिनेश कुमार का दावा है कि परीक्षा और रिजल्ट में धांधली की गई है। आशुतोष के चाचा दिनेश ने बताया कि जो रिजल्ट घोषित किया गया है उसमें उसके भतीजे का रोल नंबर है, लेकिन उत्तराखंड का विद्यालय दर्शाया है। वहीं अजीत ने बताया कि उसकी पुत्री सोनल की परीक्षा अच्छी गई , लेकिन परीक्षाफल घोषित करने में धांधली की गई है। अभिभावकों ने कहा कि वह केंद्रीय शिक्षा मंत्री से मिलकर की गई धांधली से अवगत कराया जाएगा। कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन भी करना पड़े तो वह इससे पीछे नहीं हटेेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें