चांदीनगर (बागपत)।
ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे पर लहचौड़ा गांव के पास अवैध शराब से लदा मिनी ट्रक पलट गया। एक्सप्रेस-वे पर शराब की पेटियां बिखर गई। आसपास के ग्रामीणों में शराब लूटने की होड़ मच गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक शराब लुट चुकी थी। चालक ट्रक छोड़कर भाग गया।
शनिवार को ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे पर लहचौड़ा गांव के पास तेज गति से आ रहा अवैध शराब से लदा ट्रक अनियंत्रित होकर पड़ गया। शराब की पेटियां एक्सप्रेस वे पर बिखर गई। ट्रक में हरियाणा मार्का शराब लदी हुई । शराब से लदे ट्रक पलटने की सूचना पर आसपास के गांव के ग्रामीण एक्सप्रेस वे की तरफ दौड़ पड़े। ग्रामीणों में शराब लूटने की होड़ मच गई। थोड़ी ही देर में ग्रामीण ट्रक से सारी शराब लूट कर ले गए। सूचना पर चांदीनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची, तब तक ग्रामीण शराब लूटकर ले गए । चालक भी ट्रक छोड़कर भाग गया। एसआई देशराज ने बताया कि ट्रक में हरियाणा मार्का शराब लदी हुई थी। हरियाणा से तस्करी कर शराब गाजियाबाद ले जाई जा रही थी। ट्रक चालक की तलाश की जा रही है। पुलिस ने ट्रक को एक्सप्रेस वे हटवाया।