फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानमंत्री से लेकर मासूम बच्चियां तक सुरिक्षत नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। डौला गांव में जय सिंह के आवास पर सामाजिक लोगों की बैठक हुई। भाजपा सरकार में बढ़ते अपराध पर रोष व्यक्त किया।
विज्ञापन

समाजसेवी एडवोकेट मनीष विश्वकर्मा ने कहा कि जब से देश में भाजपा सरकार बनी तब से देश में भय का माहौल पैदा हुआ है। गरीब से अमीर तक, सैनिक से अधिकारी तक, वोटर से प्रधानमंत्री तक, महिला से बच्ची तक कोई भी सुरक्षित नहीं है। दिनों दिन मासूम बच्चियों के साथ घटनाएं हो रही है। इससे हर कोई सहम गया है। देश की सीमाओं पर आए दिन जवान शहीद हो रहे हैं। असुरक्षा का माहौल है, बेरोजगारी बढ़ गई है। जनता इसका जवाब 2019 में देगी। इसमें रणबीर सिंह, मनोज कश्यप, देवेंद्र कुमार, शब्बीर अली, दिनेश कुमार, वसीम अंसारी, महेंद्र प्रजापति, अशोक कुमार, संजय पांचल, प्रदीप कुमार, अक्षय, रोबिन सिंह, रोहित कुमार, सूरज कुमार, विक्रांत कुमार, अनिल कुमार, सतीश, फरीद अली, जयभगवान, कमल, रवि कुमार, सुनील कुमार, अमन कुमार, अभय सिंह, इमरान, राशिद, रहीस, मोमिन अली, सत्तर आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें