फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक ने जहर खाकर की खुदकुशी

विज्ञापन
विज्ञापन
बिनौली (बागपत)। थाना क्षेत्र के खपराना गांव में एक युवक ने घर में रखे सल्फास का सेवन कर लिया। परिजनों ने हालत बिगड़ने पर उसे मेरठ के नर्सिंग होम में भर्ती कराया, वहां उसने दम तोड़ दिया। सूचना पर पहुंची मेरठ पुलिस ने शव पीएम के लिए मेडिकल भेजा। खपराना गांव में मंगलवार दोपहर 18 वर्षीय एक युवक ने घर में रखी सल्फास की गोलियों का सेवन कर लिया। युवक की हालत बिगड़ने पर परिजन उसे बिनौली निजी चिकित्सक के यहां ले गए। चिकित्सक ने युवक की हालत गंभीर होने के कारण रेफर किया। परिजन युवक को मेरठ के एक नर्सिंग होम ले गए, वहां रात्रि में युवक की मौत हो गई। सूचना मिलने पर मेरठ के टीपीनगर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पीएम के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा। घटना की वजह गृह कलह बताया जा रहा है। थाना प्रभारी अनुराग शर्मा ने कहा इस बाबत थाने में कोई जानकारी नहीं है। फिर भी मामले की जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें