फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता को पीटकर घर से निकाला

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। दहेज की मांग और लड़का पैदा न होने पर विवाहिता को ससुराल वालों ने मारपीट कर घर से निकाल दिया।
विज्ञापन

ठाकुरद्वारा मोहल्ला निवासी साइस्ता पुत्री जहीर अहमद का निकाह ढाई साल पहले तकिया वाली मस्जिद के पास बागपत निवासी मुस्तकीम के साथ हुआ। निकाह के बाद से ही ससुराल वाले कम दहेज लाने को लेकर महिला को प्रताड़ित करने लगे थे। कई बार उनकी मांग भी पूरी कर गई, लेकिन वे नहीं माने। ससुराल वाले एक लाख रुपये दहेज में लाने की मांग कर रहे हैं। महिला ने दहेज लाने से मना कर दिया। अब महिला के एक लड़की भी है। लड़का पैदा न होने और दहेज की मांग पूरी न करने पर पति, सास, देवर, ननद ने विवाहिता को बंधक बनाकर पिटाई की और मारने की धमकी देकर घर से निकाल दिया। महिला अपने मायके पहुंचे और परिजनों को घटना की जानकारी दी। महिला ने कोतवाली पहुंचकर ससुराल वालों के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर लेकर मामले में जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें