फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौकीदार को पीटने वाले दो आरोपी पकड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
चौकीदार को पीटने वाले दो आरोपी पकड़े
विज्ञापन


बड़ौत (बागपत)। खत्री गढ़ी में पहरा दे रहें नेपाल निवासी चौकीदार को चोरी करने आए तीन बदमाशों ने टोकने पर तमंचों की बटों और लोहे के सरियों से हमला कर घायल किया। शोर मचाने पर पहुंची पुलिस और मोहल्ले के लोगों ने भाग रहे बदमाशों में से दो को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया है। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। मूल रूप से नेपाल का रहने वाला राजेंद्र सिंह बड़ौत में चौकीदारी का काम करता है। रात जब वह खत्री गढ़ी और डाकघर के पास पहरा दे रहा था। तभी उसे तीन युवक दिखाई दिए तो उसने उन्हें टोका। टोकते ही उन्होंने चौकीदार को सरियों और तमंचों की बटों से हमलाकर अधमरा कर दिया। शोर सुनकर क्षेत्र के लोगों की नींद खुली। सूचना पर पुलिस पहुंची तो बदमाश भागने लगे। इनमें दो आरोपियों को पकड़ लिया । पुलिस उन्हें कोतवाली ले गई। रात में ही चौकीदार को सीएचसी में भर्ती कराया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें