बड़ौत (बागपत)।
सिरसली गांव में दिल्ली पुलिस में फायरमैन के सिपाही की हत्या के मामले में आरोपियों द्वारा गवाह और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी देने को लेकर शिक्षक नेता जितेंद्र तोमर ने एडीएम को ज्ञापन दिया। शिक्षक नेता ने ज्ञापन में बताया उनकी कभी भी आरोपी हत्या कर सकते हैं, क्योंकि आरोपी उन पर गवाही न देने का दबाव बना रहे हैं। यदि पुलिस सुरक्षा नहीं मिली तो बागपत की कांग्रेस नेत्री मुन्नी बेगम की तरह उनके भाई भूपेंद्र तोमर के हत्यारोपी मेरी हत्या कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि इस मामले की पैरवी कर रहे उनके छोटे भाई प्रवीण तोमर को भी हत्या की धमकी मिल रही है। उन्होंने सुरक्षा की गुहार की।