बड़ौत (बागपत)। स्थानीय चौधरान निवासी समीर पुत्र जमील पट्टी बस स्टैंड पर ठेला लगाकर फल बेचता है। दो दिन पहले उसका एक युवक से फल बेचते समय विवाद हो गया । सोमवार को शाम के समय तीन युवक ने उसे बेल्टों, लात-घूंसों से जमकर पीटा और 4800 रुपये और मोबाइल लूटकर ले गए। सूचना पर पुलिस पहुंची तो हमलावर भाग निकले। पीड़ित ने एक नामजद समेत तीन के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने घायल को सीएचसी में भर्ती कराया।