फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती को गाड़ी में खींचने का प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन
युवती को कलक्ट्रेट के पास
विज्ञापन

गाड़ी में खींचने का प्रयास

बागपत। एक अधिवक्ता के पास कार्य करने वाली युवती को जिला अस्पताल रोड पर कार सवार तीन युवकों ने गाड़ी में खिंचने का प्रयास किया। आरोपियों ने अश्लील हरकतें की। पीड़िता ने पुलिस से शिकायत की है।
पीड़ित युवती ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि एक युवक के केस कोर्ट में विचाराधीन है। इस अधिवक्ता के पास वह कार्य करती है। वे अधिवक्ता आरोपी युवक के केस की पैरवी कर रहे है। आरोपी चैंबर पर आता-जाता था। आरोपी ने उसका मोबाइल नंबर ले लिया था। उससे फोन पर अश्लील बातें करता था। उस पर गलत कार्य करने का दबाव बनाता था। मना करने पर उसको उठाने की धमकी दे गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार को तहरीर देते हुए बताया कि चैंबर से अपने घर जा रही थी। जैसे ही वह विकास भवन से थोड़ा आगे क्रीड़ा विभाग के पास पहुंची। तभी आरोपी युवक दो साथियों के साथ आया। आरोपी ने हाथ पकड़कर उसको गाड़ी में खिंचने का प्रयास किया। उसके साथ छेड़छाड़ कर अश्लील हरकतें की। विरोध करने पर आरोपी धमकी देकर चले गए। उसने पुलिस से शिकायत की है। इस बारे में कोतवाली एसएसआई धर्मेंद्र सिंह सिंधु का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें