बिजरौल में फायरिंग और पथराव से दहशत
बड़ौत (बागपत)। बिजरौल गांव में चारा काटने को लेकर हुए विवाद में 8-10 लोगों ने एक घर पर पथराव किया और तमंचों से गोलियां चलाई, जिसमें एक महिला समेत तीन लोग घायल हुए हैं। छर्रा लगाने से पड़ोसी भी घायल है। घायलों में खालिद, उसकी पत्नी सम्मी व पड़ोसी जाहिद निवासी शामिल हैं। बताया जाता है कि खालिद का पड़ोसी से चारा काटने को लेकर विवाद हो गया था। इसी विवाद में सोमवार की सुबह 8-10 लोगों ने अपनी छत पर चढ़कर उनके घर में पथराव किया और तमंचों से फायरिंग की। ईंट लगने से खालिद व सम्मी व छर्रा लगने से जाहिद घायल हुआ है। उन्होंने कोतवाली पहुंचकर तहरीर दी है। पुलिस ने उन्हें सीएचसी में भर्ती कराया है।