पत्नी की जान लेने का प्रयास
बागपत। सिंघावली अहीर क्षेत्र के एक गांव की युवती का कहना है कि उसका पांच साल पूर्व बालैनी क्षेत्र के एक गांव के युवक से प्रेम प्रसंग चल गया था। उन दोनों ने चार साल पूर्व प्रेम विवाह कर लिया था। उसके एक बेटी है। आरोप है कि अब उसके पति के अब दूसरी महिला से प्रेम प्रसंग चल गया है। उसने इसका विरोध किया तो पति उसकी जान का दुश्मन बन गया है। आरोपी पति उसके साथ आए दिन गाली-गलोज कर मारपीट करता है और जान से मारने की धमकी देता है। शुक्रवार को उसके पति ने उसका गला दबाकर उसकी हत्या करने का प्रयास किया। उसके चिल्लाने पर किसी तरह उसकी जान बची। पीड़िता ने कोतवाली पर पहुंचकर घटना की शिकायत की है। कोतवाली पुलिस का कहना है कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।