बड़ौत(सहारनपुर)। क्षेत्र के एक गांव में तीन युवकों ने घेर में जा रही महिला को खींचकर सामूहिक दुराचार किया और वीडियो क्लिप बना ली। इस मामले में आठ दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। इसके विरोध में पीड़िता महिलाओं के साथ तहसील पहुंची और प्रदर्शन कर तहसील आए एडीएम को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया कि 11 जुलाई को यह वारदात हुई थी। इस मामले में उसने छपरौली थाने पर तीन को नामजद कराते हुए तहरीर दी। पुलिस ने उसके बयान भी रिकार्ड किए, लेकिन आज तक रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। उन्होंने एडीएम से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।