बड़ौत (बागपत)। वाजिदपुर गांव में बृहस्पतिवार को घास लेने गई एक महिला को उसी के कुटुंब के लोगों ने लाठी-डंडो से पीटकर अधमरा कर दिया। घायल फूलमती पत्नी नरेशपाल सुबह के समय खेत में चारा लेने गई थी। चारा काटने को लेकर उसका अपने ही परिवार के लोगों विवाद हो गया। इस पर उन्होंने उसे खेत में ही लाठी-डंडों से पीट-पीटकर अधमरा कर दिया। लहूलुहान हालत में वह कोतवाली पहुंची और उसने एक महिला समेत दो लोगों के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी है। पुलिस ने तहरीर लेकर उसे सीएचसी पर भर्ती कराया है और आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिये है।