फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनुज कश्यप का था तालाब में मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। सरूरपुर गांव के तालाब में तीन दिन पहले मिला शव अनुज कश्यप का था। परिजनों ने सोशल मीडिया पर वायरल फोटो से उसकी पहचान की। मृतक की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि उसकी मौत दम घुटने से हुई थी।
विज्ञापन

सरूरपुर गांव में 19 अप्रैल को शीतला माता के थान के पास तालाब में अज्ञात युवक का शव मिला था। पुलिस ने शनाख्त नहीं होने पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया था। मृतक की फोटो सोशल मीडिया पर अपलोड की गई थी। रविवार को सरूरपुर गांव के ग्रामीण कोतवाली पहुंचे। गांव निवासी सुरेश ने बताया कि तालाब में मिला युवक का शव उसके भाई अनुज कश्यप का था। वह ईंट भट्ठे पर मजदूरी करता था। 17 अप्रैल की रात अचानक लापता हो गया था। उन्होंने समझा था कि अनुज रिश्तेदारी में चला गया है। सोशल मीडिया पर फोटो वायरल होने के बाद उन्हे जानकारी मिली। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक शिव प्रकाश सिंह ने बताया कि मृतक की पोस्टमार्ट रिपोर्ट आ गई है। दम घुटने के कारण उसकी मौत हुई। वह रात के समय में पैर फिसलने से तालाब में गिर गया था। पानी में दम घुटने से उसकी मौत हुई।

मृतक के परिवार में मचा कोहराम
बागपत। सरूरपुर गांव में अनुज कश्यप की मौत की सूचना पर परिवार में कोहराम मचा हुआ है। मृतक के दो बच्चे है। लोग तरह-तरह की आशंका जता रहे हैं। हालांकि परिजनों ने किसी से रंजिश होने से इंकार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें