फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काम पर न जाने पर मजदूरों को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)। काम पर न जाने से आक्रोशित कुछ युवकों ने मीरापुर रजबहे पर खड़े मजदूरों को रविवार की तड़के दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, इससे कई मजदूर घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस को देख हमलावर भाग निकले।
विज्ञापन

रविवार की तड़के कोतवाली क्षेत्र के कुछ युवक मीरापुर रजबहे पर खड़े मजदूरों के पास पहुंचे और उन्हें मकान निर्माण के लिए मजदूरी के लिए गांव ले जाने की बात कही। इस पर मजदूरों ने गांव जाने से मना कर दिया। आक्रोशित युवकों ने वहां खड़े मजदूरों पर बेल्टों से हमला बोल दिया। युवकों ने मजदूरों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। आसपास मौजूद लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची मारपीट करने वाले युवक भाग खड़े हुए। मारपीट में कई मजदूर घायल हुए, जिनके नाम पता नहीं चल सके। इस दौरान जब पुलिस ने मजदूरों से बातचीत की तो उनका कहना था कि इस मामले में उन्हें कोई कार्रवाई नहीं करनी, क्योंकि मजदूरी से ही उनका परिवार चलता है। यदि वे पुलिस कार्रवाई में लगे तो उनकी रोजी रोटी प्रभावित होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें